भाभी की अदाओं पर ननद का आया दिल, पति को छोड़ फरार हुई भाभी, व्हाट्सऐप चैट में थी ये रोमैंटिक बातें...
एमपी। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर ननद-भाभी के बीच छोटी-मोटी तकरार या खटपट की कहानियां देखने-सुनने को मिलती हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा निकला। यहां एक ननद ने अपनी भाभी से ऐसा रिश्ता बना लिया कि दोनों अपने-अपने परिवार और सामाजिक बंधनों को छोड़कर गायब हो गईं। यह अनोखा और चौंकाने वाला मामला अब पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।
इस तरह दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां
घटना जबलपुर के अमरपाटन क्षेत्र की है। यहां आशुतोष नामक युवक की शादी 7 साल पहले संध्या नाम की महिला से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। बेटे की बेहतर पढ़ाई के लिए यह परिवार जबलपुर शहर शिफ्ट हुआ था। जबलपुर में पहले से ही आशुतोष की ममेरी बहन मानसी रहती थी, जो अक्सर उनके घर आती-जाती थी। समय के साथ मानसी और संध्या के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन परिवार में किसी को इस रिश्ते की गहराई का अंदाज़ा नहीं था।
एक बार और घर से हो चुकी थी लापता
बात तब बिगड़ी जब 12 अगस्त को संध्या अचानक घर से लापता हो गई। हालांकि, एक दिन बाद वो स्टेशन पर मिली और वापस घर आ गई। लेकिन 22 अगस्त को वह फिर गायब हो गई और इस बार अपना मोबाइल फोन भी छोड़ गई। संध्या की गैरमौजूदगी में पति आशुतोष ने जब उसका फोन चेक किया तो उसके होश उड़ गए। फोन में संध्या और मानसी के बीच की निजी और रोमांटिक बातचीत मौजूद थी, जिससे यह साफ हुआ कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ चुकी थीं।
पुलिस को मिला तकनिकी सुराग
घटना की जानकारी मिलते ही आशुतोष ने घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को कुछ तकनीकी सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लापता महिलाओं की तलाश की जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


0 टिप्पणियाँ