CG देवर-भाभी का सेक्स वीडियो वायरल, नौकरी से निकाले जाने के बाद रची साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में प्राइवेट वीडियो के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी के यहां काम कर चुके कुछ युवकों ने नौकरी से हटाए जाने के बाद कारोबारी के परिवार को परेशान करना शुरू किया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
नौकरी से हटाने के बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा है। उसने कारोबार में मदद के लिए पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। कुछ समय बाद हिसाब-किताब में कथित गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद दोनों को काम से हटा दिया गया। आरोप है कि नौकरी जाने से नाराज युवकों ने कारोबारी और उसके परिवार से बदला लेने की योजना बनाई।
निजी पलों का बनाया वीडियो
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर घर में मौजूद कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई आपस में शारीरिक संबध बना रहे थे इसी दौरान चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसी वीडियो को लेकर परिवार पर दबाव बनाया गया और पैसे की मांग किए जाने का आरोप है।
बताया गया है कि 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। आरोपियों ने निजी वीडियो दिखाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात सामने आई।
पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना की शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की गरिमा भंग करने, धमकी देने और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया। FIR में BNS की धारा 77, 79, 296 और 351(3) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66E, 67 और 67B तथा SC-ST एक्ट की संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीतांबर सिंह को पकड़ा। तीनों खपरी लिमतरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ