रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर तैनात किया है और उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव के पद के लिए रिलीव कर दिया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें अस्थायी रूप से अगले आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा CEO ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म, तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेशानुसार पीएमओ में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक रहेगी।
गौरतलब है कि यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।


0 टिप्पणियाँ