CG Bhilai News: पहले फेंकी स्याही, फिर जड़े थप्पड़-लात… भिलाई के Maruti शोरूम में महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा

 CG Bhilai News: पहले फेंकी स्याही, फिर जड़े थप्पड़-लात… भिलाई के Maruti शोरूम में महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा


भिलाई में स्थित Maruti Suzuki के चौहान ऑटोमोबाइल शोरूम में बड़ा विवाद सामने आया है। यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के CEO पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

महिला कर्मचारी ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि CEO अंकित आनंद लंबे समय से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे थे और गलत तरीके से बात करते थे। महिला ने दावा किया कि उसने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से वह लगातार मानसिक तनाव में थी।

पुलिस के सामने हुआ हंगामा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस शिकायत की जांच के सिलसिले में CEO को शोरूम लेकर पहुंची थी। इसी दौरान महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने CEO के चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी। इसके बाद उसने थप्पड़ और लात भी मारी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही। घटना के दौरान ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारी भी हैरान रह गए। VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कर्मचारी CEO पर गुस्सा निकालती दिखाई दे रही है, जबकि पुलिस बीच-बचाव करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के समर्थन में हैं, जबकि कुछ कानून हाथ में लेने को गलत बता रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

भिलाई नगर CSP ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर CEO अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ