दर्दनाक हादसा: मोबाइल की बैटरी ने ली मासूम की जान! खेलते-खेलते मासूम ने उठाई बैटरी, हुआ धमाका फिर...

 दर्दनाक हादसा: मोबाइल की बैटरी ने ली मासूम की जान! खेलते-खेलते मासूम ने उठाई बैटरी, हुआ धमाका फिर...



छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल की फटी हुई बैटरी से हुए ब्लास्ट में एक 1 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार ग्राम ब्रम्हापुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम अपने परिवार के साथ रहते हैं। 31 मई की सुबह वह काम पर ट्रैक्टर लेकर निकल गए थे, जबकि उनकी पत्नी घर के घरेलू कामों में व्यस्त थी और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

खेलते-खेलते मिली फटी बैटरी

इसी दौरान 1 वर्षीय बालक आदित्य सिंह अपने भाई-बहनों के साथ खेलते-खेलते घर के पास कूड़े के ढेर में पहुंच गया। वहां उसे एक खराब मोबाइल बैटरी मिली, जिसे वह उठाकर घर ले आया।

आग में डालते ही हुआ जोरदार धमाका

शाम के समय जब बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे, तब उन्होंने उस खराब बैटरी को जलती आग में डाल दिया। जैसे ही बैटरी आग के संपर्क में आई, जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर खेल रहा मासूम आदित्य उसकी चपेट में आ गया।

गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, फिर मौत

धमाके में बच्चे के चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं कि आखिर कैसे कचरे में फेंकी गई बैटरियां इतने बड़े हादसे का कारण बन गईं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बैटरी कैसे वहां पहुंची और इस तरह का खतरनाक सामान खुले में कैसे पड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ