CG News: भाभी के अकेलेपन का फायदा उठाकर देवरों ने बनाए शारीरिक संबध, पुलिस ने दर्ज की FIR

 CG: भाभी के अकेलेपन का फायदा उठाकर देवरों ने बनाए शारीरिक संबध, पुलिस ने दर्ज की FIR


छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला ने अपने ही दो देवरों पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति की लगभग 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद वह अकेली रहकर छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन यापन कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके दोनों देवरों ने अलग-अलग समय पर उसका शोषण किया।

डर और लोकलाज के कारण नहीं कर पाई तुरंत शिकायत

घटना के बाद महिला काफी डर गई थी और सामाजिक बदनामी के कारण उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और कुछ समय के लिए अपना स्थान भी बदल लिया। संपर्क टूटने के कारण पुलिस उससे सीधे बात नहीं कर सकी।

एक साल बाद फिर पहुंची थाने, दर्ज हुई FIR

करीब एक साल बाद पीड़िता फिर से सामने आई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई।

BNS की कई धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 66D, 196, 336(3) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे आरोपी पर धारा 64(2)(F) लगाई गई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ