SECR का बड़ा फैसला: रद्द 86 ट्रेनें फिर बहाल, यात्रियों को बड़ी राहत, यहां पढ़ें डिटेल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), बिलासपुर ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 7 जून से 19 जून के बीच रद्द की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ये ट्रेनें कैंसिल की गई थीं, लेकिन अब कार्य को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद रेलवे ने सभी सेवाओं को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।
इन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को मिली बहाली
रेलवे ने कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से चालू कर दिया है, जिनमें हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।
ये ट्रेनें चलेंगी अपने तय समय पर
रेलवे के अनुसार पहले जिन ट्रेनों के समय में बदलाव की सूचना थी, वे अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। इनमें 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया–रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18249/18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस और 18239 कोरबा–इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।
मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की बहाली
स्थानीय यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। अब 68735/68736 रायगढ़–बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, 58203/58204 कोरबा–रायपुर–कोरबा पैसेंजर, 68745/68746 गेवरारोड–रायपुर–गेवरारोड मेमू, 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू और 58210 बिलासपुर–गेवरारोड पैसेंजर जैसी ट्रेनें भी फिर से बहाल कर दी गई हैं।
लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी शामिल
रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को भी फिर से शुरू किया है, जिनमें 18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, 13287/13288 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 12833/12834 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस, 20813/20814 पुरी–जोधपुर एक्सप्रेस, 12905/12906 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस, 22905/22906 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस, 20971/20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस और 22358/22357 गया–एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं।
यात्रियों को मिली बड़ी राहत
रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब सभी ट्रेनें अपने तय समय और पुराने रूट पर सामान्य रूप से चलेंगी।

0 टिप्पणियाँ