ब्रेकिंग: जेडी उपध्याय सस्पेंड, शिक्षा मंत्री की सख्त कार्रवाई, डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

ब्रेकिंग: जेडी उपध्याय सस्पेंड, शिक्षा मंत्री की सख्त कार्रवाई, डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा अतिरिक्त प्रभार



रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। दुर्ग शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक (ज्वाइंट डायरेक्टर) हेमंत उपध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि उपध्याय के खिलाफ सरगुजा जिले में पदस्थापना के दौरान कई अनियमितताएं और अनुशासनहीनता सामने आई थीं। इन आरोपों की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कार्यभार संभालते ही बड़ा निर्णय

हेमंत उपध्याय को राज्य प्रशासन में प्रभावशाली और राजनीतिक पहुंच वाला अधिकारी माना जाता रहा है। इसके बावजूद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यभार संभालते ही यह कड़ा कदम उठाया है। इसे मंत्री की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पहले भी हो चुके है निलंबित

आदेश के मुताबिक, उपध्याय ने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए स्वेच्छा से निर्णय लिए और विभागीय प्रक्रिया को नजर अंदाज किया। यही नहीं, यह भी उल्लेख है कि उन्होंने पूर्व में भी बिना अधिकार के शिक्षकों के ट्रांसफर किए थे, जिसके चलते उन्हें पहले भी निलंबित किया गया था। उस समय भी उन्हें डीपीआई (निदेशालय, लोक शिक्षण संचालनालय) में अटैच किया गया था। हालांकि, सरकार बदलने के बाद वे फिर से संयुक्त संचालक के पद पर बहाल हो गए थे।

डीपीआई में किया गया अटैच



इस बार भी निलंबन के साथ ही उपध्याय को फिर से डीपीआई में अटैच कर दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर वर्तमान में डीपीआई में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर आरएल ठाकुर को दुर्ग शिक्षा संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


यह कार्रवाई स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की ओर से की गई पहली बड़ी प्रशासनिक पहल है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए थे कि शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ