CG News: रायपुर महिला थाने में सनसनी: काउंसलिंग के दौरान महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

 CG News: रायपुर महिला थाने में सनसनी: काउंसलिंग के दौरान महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित महिला थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब काउंसलिंग के लिए आई एक महिला ने अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया। यह दर्दनाक घटना कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित महिला थाने में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो शिवम गोस्वामी की पत्नी है। वर्षा घरेलू विवाद के चलते महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आई थी। इसी दौरान उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जलती हुई हालत में वह थाना परिसर में चीखती-चिल्लाती दौड़ने लगी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला पर लगी आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

पांच साल पहले की थी लव मैरिज, ससुराल में मिल रहा था मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, वर्षा की शादी पांच वर्ष पूर्व शिवम गोस्वामी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद से ही वर्षा को पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिवम अक्सर वर्षा के साथ मारपीट करता था और घरेलू विवाद आम बात बन गई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं।



बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई थी, जिसके बाद वर्षा महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। थाने में मंगलवार को काउंसलिंग निर्धारित थी, लेकिन काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही वर्षा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ