Vice President C.P. Radhakrishnan: सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी और CM साय ने दी बधाई

 Vice President C.P. Radhakrishnan: सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत



एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराकर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्हें प्रथम वरीयता में 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।

INDIA गठबंधन का दावा साबित हुआ कमजोर

चुनाव से पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि INDIA गठबंधन के पास 315 सांसदों का समर्थन है, लेकिन मतगणना में प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। इससे यह स्पष्ट हुआ कि विपक्ष के कुछ सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की या मतदान में भाग नहीं लिया। वहीं, बीआरएस और बीजेडी जैसे क्षेत्रीय दलों ने चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। बीआरएस के राज्यसभा में 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में आई बाढ़ का हवाला देकर मतदान नहीं किया।

धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुई थी उपराष्ट्रपति की कुर्सी

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। समय से पहले हुए इस चुनाव में एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा और उन्हें भारी समर्थन प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व देश को नई दिशा देगा। 



मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जीत न केवल एनडीए की राजनीतिक मजबूती को दर्शाती हैबल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सादगीसमर्पण और सेवा का मार्ग आज भी लोकतंत्र में सराहा जाता है।


राधाकृष्णन का अनुभव देश को देगा नई दिशा

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि राधाकृष्णन का प्रशासनिक अनुभव, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण देश में न्याय, समानता और सामाजिक समरसता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनकी निष्ठा प्रेरणादायक है।

Read More: फर्जी गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ