CG Raipur News: रायपुर में न्यूड पार्टी! पोस्टर वायरल: ये कर रहे अश्लीलता फैलाने की साजिश

CG Raipur News: रायपुर में न्यूड पार्टी! पोस्टर वायरल: ये कर रहे अश्लीलता फैलाने की साजिश



त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर ने सबको चौंका दिया है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस पोस्टर में न्यूड पार्टीका प्रचार किया गया है, जिसमें युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का न्योता दिया गया है. यह पोस्ट @sinful_writer1 नामक अकाउंट से डाली गई है और इसमें शनिवार को पार्टी आयोजित होने की बात कही गई है. हालांकि, स्थान की जानकारी इसमें नहीं दी गई है.

अश्लीलता को बढ़ावा देने की कोशिश

पोस्टर की भाषा और प्रस्तुति स्पष्ट रूप से अश्लीलता फैलाने का इशारा करती है. यह न केवल सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती है, बल्कि युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाने की एक खतरनाक कोशिश भी मानी जा रही है. राजधानी जैसे शहर में इस प्रकार की गतिविधियां समाज में विकृति फैलाने का माध्यम बन सकती हैं.

स्ट्रेंजर हाउस पार्टी भी चर्चा में

न्यूड पार्टी के साथ-साथ एक और आयोजन स्ट्रेंजर हाउस पार्टीका पोस्टर भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पार्टी का आयोजन 21 सितंबर को अपरिचित क्लबद्वारा किया जाना बताया गया है. इसमें लोगों से अपनी शराब खुद लाने को कहा गया है और अजनबियों के साथ पार्टी करने का आमंत्रण दिया गया है. यह भी कई लोगों को असहज और चिंतित कर रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस हरकत में आ गई है. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की तकनीकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों को किसी भी हालत में अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि आयोजन करने वालों की पहचान होती है तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नागरिकों में बढ़ी चिंता, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

इन पोस्टर्स के वायरल होने के बाद शहर के नागरिकों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. विशेषज्ञों का मानना है कि साइबर प्लेटफॉर्म्स पर इस प्रकार की भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री को रोकना अब समय की जरूरत बन गई है.

रायपुर जैसे शांत और सांस्कृतिक शहर में इस तरह की सोशल मीडिया गतिविधियां न केवल समाज को बिगाड़ने का काम कर रही हैं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सख्त संदेश दिया जाए.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ