CG School Timing: स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, शनिवार की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग ने जारी की नई व्यवस्था

 CG School Timing: स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, शनिवार की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग ने जारी की नई व्यवस्था



छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूलों के संचालन समय में अहम बदलाव किया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार की पढ़ाई के लिए नई समय-सारणी जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश भी भेज दिए हैं. यह कदम विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

नई व्यवस्था के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में चलने वाले स्कूल अलग-अलग समय पर संचालित किए जाएंगे.

एक पाली वाले स्कूलों का समय

जिन स्कूलों में सिर्फ एक ही पाली में पढ़ाई होती है, वे शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे. इस बदलाव से छात्रों को दोपहर की गर्मी से राहत मिलेगी और स्कूल समय के बाद अन्य गतिविधियों के लिए समय भी मिलेगा.



दो पाली वाले स्कूलों की व्यवस्था

दो पाली में चलने वाले स्कूलों को दो भागों में बांटा गया है.

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी.

उच्च विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी.

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नया समय-सारणी आदेश केवल शनिवार के लिए है और इसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान लागू किया गया है. अन्य दिनों की समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पूर्व की तरह ही लागू रहेगी. इस फैसले को लेकर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ