CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का असर कम, रायपुर में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में राज्यभर में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में मामूली बढ़ोतरी (CG Weather Update) देखने को मिल सकती है.
पिछले 24
घंटों में कहां-कितनी बारिश हुई
राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान
हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश करतला में 3
सेमी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा दंतेवाड़ा, बास्तानार,
बेलरगांव,
मैनपुर
और भनपुरी में 2-2 सेमी बारिश हुई. वहीं (CG Weather Update) तखतपुर,
बीजापुर
और दुर्गकोंदल में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है.
तापमान में
हल्का उतार-चढ़ाव
शनिवार को रायपुर का अधिकतम (CG Weather Update) तापमान
34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 21
डिग्री रिकॉर्ड किया गया. आज रायपुर में तापमान 35 डिग्री
सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के
आसपास बना रह सकता है.
मौसम की स्थिति
और कारण
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की द्रोणिका
जैसलमेर से होती हुई दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, पेंड्रा रोड,
संबलपुर
और गोपालपुर से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भाग तक फैली हुई है. साथ
ही, दक्षिण राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र से संबंधित चक्रवाती
परिसंचरण का असर उत्तर-पूर्व झारखंड तक देखा जा रहा है. बंगाल की खाड़ी के
उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय
है.
अगले 48
घंटों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों
में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, अधिकांश हिस्सों
में बारिश की गतिविधि सीमित रहेगी. कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है.
नागरिकों को सतर्क रहने और खराब मौसम में खुले मैदानों में न जाने की सलाह दी गई
है.
रायपुर में आज
कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की
बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम में उमस बनी रहेगी, लेकिन हल्की
फुहारें कुछ राहत दे सकती हैं. फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है. यह
स्थिति अगले 1-2 दिनों तक बनी रह सकती है.

0 टिप्पणियाँ