UP Sex Racket: प्रयागराज में फर्जी गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड
UP Sex Racket: प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे सेक्स
रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो रिहायशी इलाके में गेस्ट हाउस के नाम पर लंबे समय से
गुपचुप तरीके से संचालित हो रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर
शनिवार रात यमुनापार क्षेत्र स्थित पीडीए कॉलोनी में छापेमारी की गई। इस दौरान एक
मकान में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई।
आपत्तिजनक
स्थिति में मिले युवक-युवतियां
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से चार युवतियों और तीन
युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर मौके पर
भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। कई युवक-युवतियां भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन
पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
सोशल
मीडिया के जरिए हो रही थी ग्राहक तक पहुंच
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रैकेट को पूरी तरह योजनाबद्ध
तरीके से चलाया जा रहा था। ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी
जाती थीं और रेट तय होने के बाद उन्हें तय स्थान पर बुलाया जाता था। यह नेटवर्क
फिल्मी स्टाइल में चल रहा था और इसमें हाईप्रोफाइल युवकों और छात्रों का नाम भी
सामने आ रहा है।
पड़ोसियों
की सजगता बनी सबूत
स्थानीय निवासियों को इस संदिग्ध गतिविधि का काफी समय से संदेह था।
शनिवार को जब कुछ लड़कियां मकान के अंदर पहुंचीं, तो पड़ोसियों ने
मुख्य गेट को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर
किए छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
हाईप्रोफाइल
कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, इस रैकेट में शामिल युवतियां बाहरी
राज्यों की भी हो सकती हैं। वहीं, कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो अन्य शहरों से
प्रयागराज आते थे। अब इस मामले में पुलिस डिजिटल सबूतों की तलाश में जुट गई है।
मोबाइल और चैट हिस्ट्री की मदद से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही
है।

0 टिप्पणियाँ