Job Vaccancy: शिक्षक भर्ती 2025: 1180 पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन
शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राथमिक
विद्यालयों में सहायक शिक्षक (PRT) के 1180 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना
जारी कर दी है. यह भर्ती प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16
अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 1180 पदों को भरा जाएगा, जिनमें
अनारक्षित वर्ग के लिए 502 पद, ओबीसी के लिए 306, ईडब्ल्यूएस
के लिए 137, एससी के लिए 166 और एसटी वर्ग के लिए 69 पद आरक्षित हैं.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदकों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास की योग्यता होनी
चाहिए, साथ ही CTET परीक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है.
इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास 2 वर्षीय D.El.Ed या ETE/JBT/DIET
या B.El.Ed
की
डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है, हालांकि आरक्षित
वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के
माध्यम से किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अंतर्गत ₹35,400 से
₹1,12,400 तक वेतन मिलेगा.
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है,
जबकि
महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इच्छुक
उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं.
यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में
करियर बनाना चाहते हैं.

0 टिप्पणियाँ