भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, गगन शर्मा बने जिला मंत्री, प्रशांत देवांगन मंडल अध्यक्ष

 भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, गगन शर्मा बने जिला मंत्री, प्रशांत देवांगन मंडल अध्यक्ष


छत्तीसगढ़ के सिमगा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को जारी सूची में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सिमगा निवासी गगन शर्मा को सौंपी गई है। गगन शर्मा लंबे समय से हिंदुवादी विचारधारा के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद गगन शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वहीं सिमगा के प्रशांत देवांगन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। देवांगन भी लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, किसान नेता अनिल पांडेय सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। 

वहीं एबीवीपी से जुड़ी स्मृति चौबे को कन्या शक्ति सह-संयोजिका नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ