सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

CG:  सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान


भाटापारा विधानसभा के ग्राम तुलसी (सिमगा) में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कोर ग्रुप सदस्य शिवरतन शर्मा, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे और मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम में एसडीएम अतुल सेटे, तहसीलदार अनुराग भट्ट और जनपद पंचायत सिमगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके निराकरण के लिए मौके पर ही पहल की गई।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को सामग्री और लाभ वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें विकास कार्यों और क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा की गई।

जनहित में लगातार काम कर रही सरकार

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि सेवा, संवाद और समाधान के संकल्प के साथ डबल इंजन सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ