“तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?” पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पिटाई का आरोप

 “तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?” पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पिटाई का आरोप


 रायपुर | धमतरी में पुलिस और युवक के बीच विवाद का वीडियो अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बलौदाबाजार जिले से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी ग्रामीण इलाके में भीड़ के बीच एक सफेद शर्ट पहने युवक से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।

पिटाई और भीड़ के सामने तमाशबीन का आरोप 

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक युवक की पिटाई करने लगता है। मौके पर मौजूद भीड़ पूरी घटना को देखती रही, लेकिन किसी तरह की रोकथाम नहीं करती दिख रही है। इसी बीच एक महिला आगे आकर युवक को बचाने की कोशिश करती नजर आती है।

कौन, क्यों और कब—अब तक स्पष्ट नहीं 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस गांव का है, युवक कौन है और किस मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई। न ही पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आई है। वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 “तू कौन है…” वाला डायलॉग वायरल 

वीडियो में एक पुलिसकर्मी को युवक से यह कहते सुना जा सकता है

 "तू कौन है, कलेक्टर है, एसपी है, मुख्यमंत्री है कौन है तू?" 

इसके बाद वह युवक की पिटाई करता हुआ नजर आता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या यह मामला वाकई में जांच का है या सिर्फ सोशल मीडिया का वायरल विवाद?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ