जनगणना: 1 अगस्त से 400 लोगों की टीम करेगी सर्वे, इन 9 सेक्शन का डाटा होगा कलेक्ट...



रायपुर। जिले में जनगणना की तैयारी के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष सर्वे चलाया जाएगा। एक महीने के भीतर शिक्षा, चिकित्सा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 9 श्रेणियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने इस काम के लिए 400 लोगों की टीम गठित की है। टीम में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, स्कूल शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएमओ कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं। हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में एक-एक गणनाकर्ता तैनात किया गया है, जिससे कोई भी घर या संस्थान सर्वे से न छूटे।

किन-किन चीजों का होगा सर्वेक्षण

गणना दल घर-घर जाकर स्कूल-कॉलेज, सरकारी-निजी अस्पताल, क्लीनिक, दुकानें, होटल, फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक इकाइयों का ब्यौरा लेगा। इसके अलावा जनसंख्या, परिवारों की संख्या, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार से जुड़े आंकड़े भी दर्ज किए जाएंगे। 

अधिकारियों के मुताबिक इसी डाटा के आधार पर आगे की विकास योजनाएं, बजट आवंटन और सरकारी सुविधाओं का निर्धारण होगा।

प्रशिक्षण पूरा, लापरवाही पर कार्रवाई

सर्वे शुरू होने से पहले सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है। उन्हें फॉर्म भरने, मोबाइल एप में डाटा एंट्री और फील्ड में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई है।

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि गलत या अधूरी जानकारी देने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ