CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में Extremely Severe Alert जारी

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए Extremely Severe Alert जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।



इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है। कुछ इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा और बलरामपुर जैसे जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रह सकता है।

आकाशीय बिजली से बचने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और असुरक्षित स्थानों से दूर रहें।

प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।

बस्तर समेत कई इलाकों में भी चेतावनी

प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर सहित कई जिलों में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ