स्कूल परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, 5 शिक्षक और स्वीपर को नोटिस

 स्कूल परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, 5 शिक्षक और स्वीपर को नोटिस


सक्ती। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर कुछ शिक्षक और एक कर्मचारी शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर शराब और खाने-पीने की व्यवस्था दिखाई दे रही है। शिक्षा विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से इस पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा में जवाब मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ