चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई...

 

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर और जीआरपी रायपुर की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल समेत एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

घटना 10 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे की है। गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल रायपुर स्टेशन पहुंचने से 5 मिनट पहले थी। इसी दौरान यात्री दीपक पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजोरा, कटघोरा, जिला कोरबा मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी एक अज्ञात युवक ने डंडा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीना और ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। 

पीड़ित की शिकायत पर थाना जीआरपी रायपुर में अपराध क्रमांक 128/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

ऑटो स्टैंड से दबोचा आरोपी

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार और रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। टीम ने 11 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास से आरोपी अंशु रानेकर, पिता दीपक रानेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी डाली कुआं, बजरंग मंदिर के पास, रामनगर, थाना गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दीपक का लूटा गया Realme कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी के कब्जे से Vivo कंपनी का एक और मोबाइल भी मिला। आरोपी ने बताया कि यह मोबाइल उसने 20 अप्रैल 2026 को रायपुर स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर से चोरी किया था। इस संबंध में जीआरपी में अपराध क्रमांक 74/2026, धारा 303(2) बीएनएस पहले से दर्ज है।

इस तरह दोनों मामलों से जुड़े 2 मोबाइल फोन बरामद कर केस में संलग्न कर दिए गए हैं।

कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक बी.के. राठौर, सउनि डी.के. वर्मा, संजय यादव, संतोष क्षत्रिय, बी.एस. ठाकुर, एस.के. सुखीतराम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ