Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस में फिर मचा बवाल, नॉमिनेशन लिस्ट में दोहराए गए पुराने नाम
कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे सलमान खान के चर्चित रिएलिटी शो Bigg Boss 19 में दर्शकों को हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के तीसरे हफ्ते की शुरुआत जहां एक ओर रोमांच और झगड़ों से हुई, वहीं दूसरी ओर नॉमिनेशन टास्क ने घरवालों की धड़कनें बढ़ा दीं. इस बार भी कुछ जाने-पहचाने चेहरे सीधे नॉमिनेशन लिस्ट में पहुंच गए हैं.
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य
नॉमिनेशन टास्क के बाद जिन चार कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की
तलवार लटक रही है, वे हैं – अवेज दरबार, नतालिया जानोसजेक, मृदुल
तिवारी और नगमा मिराजकर. इनमें से अवेज, नतालिया और मृदुल को लगातार दूसरी बार
नॉमिनेट किया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से कोई इस बार घर से
बाहर होता है या नहीं.
नॉमिनेशन टास्क में दिखी टेंशन और चालाकी
इस बार का नॉमिनेशन टास्क एक अनोखी चुनौती के रूप में सामने आया.
घरवालों को जोड़ियों में बांटा गया और हर जोड़ी को 19 मिनट की गिनती
करनी थी. लड़कों को स्कूटर पर हॉर्न बजाते रहना था, जबकि लड़कियों
को घर के अंदर घंटी बजाते हुए टाइम ट्रैक करना था. जिन जोड़ियों की टाइमिंग 19
मिनट के सबसे करीब रही, वे नॉमिनेशन से सुरक्षित रहीं.
टास्क के सात राउंड हुए, जिनमें कई जोड़ियों ने बेहतर तालमेल
दिखाया. लेकिन मृदुल-नतालिया और नगमा-अवेज की जोड़ियों की परफॉर्मेंस कमजोर रही और
वे नॉमिनेट हो गईं. खास बात यह रही कि अवेज और नगमा की जोड़ी को सीधे बिग बॉस ने
नॉमिनेट कर दिया, क्योंकि अभिषेक ने पहले राउंड में कुछ नियमों का उल्लंघन किया था.
अब तक कोई नहीं हुआ घर से बाहर
शो को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक
किसी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया गया है. इसके उलट पिछले एपिसोड में एक वाइल्ड
कार्ड एंट्री ने घर में कदम रखा. वहीं इस हफ्ते कुनिका सदानंद के एलिमिनेट होने की
संभावना थी, लेकिन उन्होंने एप रूम की एक विशेष शक्ति का इस्तेमाल कर खुद को
सुरक्षित कर लिया.
अब देखना होगा कि क्या इस बार शो अपना पहला एविक्शन देखेगा या फिर
कोई और ट्विस्ट दर्शकों का इंतजार कर रहा है.

0 टिप्पणियाँ