CG News: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! काम के बहाने छात्राओं से करता था ये हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिमगा थाना क्षेत्र का है आरोपी, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है मामला


बलौदाबाजार। सिमगा ब्लॉक के एक शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने स्कूल बुलाता था

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक देवलाल साहू (52 वर्ष), ग्राम बनसांकरा निवासी है और सिमगा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ था। उसने छात्राओं को जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने स्कूल में बुलाकर छेड़छाड़ की। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।


स्कूल के अन्य शिक्षकों पर भी हुई कार्रवाई


शिकायत मिलते ही स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हुए, क्योंकि मामले को दबाने की कोशिश की गई थी। इस लापरवाही के चलते स्कूल के प्रधान पाठक और कुछ अन्य शिक्षकों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।


पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है मामला

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 9(G), 10, 11, 12(VI), 12 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। उसे आज, 21 सितंबर 2025 को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सिमगा थाना क्षेत्र का निवासी है शिक्षक

आरोपी शिक्षक देवलाल साहू (52) निवासी ग्राम बनसांकरा थाना सिमगा क्षेत्र का है। पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ