MP News: पुलिस की वर्दी शर्मसार! दतिया में बार बालाओं संग डांस करते वायरल
हुए पुलिसकर्मी, VIDEO में अश्लील हरकत
पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने वाला एक शर्मनाक मामला मध्य प्रदेश के दतिया से सामने
आया है, जहां वर्दीधारी पुलिसकर्मी एक निजी होटल में बार बालाओं के साथ डांस
करते नजर आए. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे
पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
वायरल वीडियो से मचा बवाल
इस वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी – एएसआई संजीव गौड़ और आरक्षक
राहुल बौद्ध – बॉलीवुड के डबल मीनिंग और अश्लील गानों पर बार बालाओं के साथ डांस
करते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो में ‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा’ और ‘अपनों को
मनाना है जरा देर लगेगी’ जैसे गानों पर बेहिचक ठुमके लगाए जा रहे हैं. बताया जा
रहा है कि यह वीडियो अगस्त महीने का है और किसी निजी होटल के पार्टी हॉल में शूट
किया गया है.
नशे में धुत पुलिसकर्मी,
पहले
भी रहे विवादों में
सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी उस समय नशे की हालत
में थे और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. यह भी सामने आया है कि एएसआई संजीव
गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध पहले भी अनुशासनहीनता के कारण लाइन अटैच किए जा
चुके हैं. इनके व्यवहार पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार
इनकी हरकत कैमरे में कैद हो गई.
SP ने उठाया सख्त
कदम
वीडियो सामने आने के बाद दतिया के पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई
करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने
स्पष्ट किया कि वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी
को बख्शा नहीं जाएगा.
कानून के रखवालों की करतूतों
पर सवाल
एक ओर जहां पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार मानी जाती है,
वहीं
ऐसे मामलों से विभाग की साख को बड़ा झटका लगता है. बार-बार ऐसे वीडियो सामने आना
दर्शाता है कि विभागीय अनुशासन और नियंत्रण व्यवस्था पर पुनर्विचार की आवश्यकता है.

0 टिप्पणियाँ