CG IFS News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा बदलाव: अरूण पांडे बने नए PCCF, सरकार ने सौंपी हेड ऑफ फॉरेस्ट की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ IFS अधिकारी अरूण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अरूण पांडे अब V. Srinivasan Rao की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले ही नए वन प्रमुख को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज थीं।
सूत्रों के मुताबिक विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में अरूण पांडे के साथ अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर भी विचार हुआ। लंबी चर्चा के बाद सरकार ने अरूण पांडे के नाम को अंतिम मंजूरी दी।
इस नियुक्ति के बाद वन विभाग में नई कार्यशैली, संरक्षण योजनाओं और प्रशासनिक बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ