CG News: CG को रेलवे की बड़ी सौगात, रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए बनेगी नई सुविधा

 CG News: CG को रेलवे की बड़ी सौगात, रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए बनेगी नई सुविधा



छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण की 175 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार  

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। यह परियोजना राज्य के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और उसकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

रखरखाव क्षमता में होगी बढ़ोतरी  

इस परियोजना के पूरा होने के बाद रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे ट्रेनों के संचालन में तेजी और कुशलता आएगी। साथ ही माल परिवहन और यात्री सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे अधोसंरचना को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। यह परियोजना इसी दिशा में एक अहम पहल है।

छत्तीसगढ़ बनेगा रेल और लॉजिस्टिक्स हब  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों में शामिल करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को गति देगा और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ