सावन उत्सव: सर्व विप्र समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव


सिमगा। सर्व विप्र समाज के महिला मंडल द्वारा तिल्दा रोड स्थित ब्राह्मण समाज भवन में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समाज की महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पेपर कप सहित अन्य मनोरंजन खेल भी कराए गए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

विजेताओं को पुरस्कार वितरण 

महिला मंडल की ओर से सभी सुहागिनों को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष सुवर्णा शर्मा, नंदिनी मिश्रा, निधि शर्मा, श्वेता अवस्थी, ममता चतुर्वेदी, नंदनी तिवारी, मीना शुक्ला, अल्का मिश्रा, श्रेया शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ